फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राष्ट्र निर्माण और छात्र हितों के लिए समर्पित है विद्यार्थी परिषद

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज एमवीएम स्कूल में अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अ​भियान में शामिल प्रतिभा
विज्ञापन
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने शनिवार को जिले में सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत एमवीएम पब्लिक स्कूल और आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज से हुई, जहां विद्यार्थियों को परिषद की सदस्यता दिलाई गई। एमवीएम पब्लिक स्कूल में प्रांत संगठन मंत्री आकाश ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि अभाविप केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और छात्र हितों के लिए समर्पित एक सशक्त विद्यार्थी आंदोलन है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यक्तित्व विकास के लिए परिषद से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में विभाग संगठन मंत्री सागर ने विद्यार्थियों को सदस्यता ग्रहण कराते हुए परिषद के उद्देश्यों, कार्यों और छात्र जीवन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में अनमोल सोनी, राहुल जालान, मृगांक दुबे, धर्मेश पांडेय, सक्षम पांडेय, आशुतोष मोदनवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को परिषद की गतिविधियों और विचारधारा की जानकारी देकर सदस्यता ग्रहण कराई। अभाविप के पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत जिले के विद्यालयों और महाविद्यालयों में व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण और समाजहित के कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें