फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हैंडपंप खराब होने से बंधी पर नहाने गए थे तीनों, गहरे पानी में समाए

विज्ञापन
अनपरा थानान्तर्गत कुलडोमरी ग्राम पंचायत के वीरनबहरा ​स्थित घटनास्थल पर जुटी भीड़। जागरूक पाठक
विज्ञापन
रेणुसागर (सोनभद्र) । कुलडोमरी के बिरनबहरा टोले के लिए रविवार का दिन मनहूस साबित हुआ। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरे टोले में मातम छा गया। शोक में कई घरों के चूल्हे तक नहीं जले। घर का हैंडपंप खराब होने के कारण भाई-बहन और बहनोई नहाने के लिए पास की बंधी पर गए थे। वहां गहरे पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली उर्मिला गर्भवती थी। वह पति अनिल के साथ छठ पूजा में शामिल होने मायके आई थी। आने वाले बच्चे की सलामती और खुशहाली की कामना के साथ उसे मां के साथ पूजा करनी थी, लेकिन इससे पहले ही हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।बिरनबहरा टोला निवासी रामप्रसाद उर्फ भंगा शर्मा की पांच संतानों में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सोनू और मुकेश के बाद राजू सबसे छोटा था। वहीं, दोनों बेटियों में उर्मिला छोटी थी। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर उर्मिला काफी उत्साहित थी। बच्चे की सलामती और खुशहाली के लिए वह मायके आई थी, ताकि मां के साथ छठ पूजा में शामिल होकर मन्नत मांग सके। बताया जाता है कि घर में लगा हैंडपंप खराब होने के कारण तीनों नहाने के लिए पास स्थित बंधी पर गए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे वे घर से निकले थे। नहाते समय बंधी में डूबने के बाद काफी देर तक घरवालों को घटना की जानकारी नहीं हुई। करीब 11 बजे मां राजू और उर्मिला को खोजते हुए बंधी के किनारे पहुंचीं तो वहां केवल उनका सामान पड़ा मिला। आसपास तलाश करने पर भी तीनों का पता नहीं चला। इसके बाद बंधी में डूबने की आशंका जताते हुए शोर मचाया और पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। बिरनबहरा टोले के लोग पहले छठ पूजा के लिए जोगेंद्रा गांव जाते थे। करीब चार-पांच किलोमीटर की दूरी होने के कारण उन्हें आने-जाने में परेशानी होती थी। ग्रामीणों के मुताबिक, पूजा के लिए घाट सजाने और अन्य व्यवस्थाओं में भी उन्हें सहयोग देना पड़ता था। ऐसे में टोले में छठ पूजा करने वाले सात-आठ परिवारों ने इस बार पास के भुतहवा डांड के पास स्थित बंधी पर ही पूजा करने का निर्णय लिया था। शनिवार को खरना के दिन वे बंधी के किनारे पहुंचे थे और पूजन भी किया था।

अनपरा थानान्तर्गत कुलडोमरी ग्राम पंचायत के वीरनबहरा स्थित घटनास्थल पर जुटी भीड़। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें