शक्तिनगर। एनसीएल की परियोजनाओं से तेल घोटाले के मामले में शामिल तीसरे आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गैंगस्टर के बाद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी व सरेंडर के बाद एनसीएल में टीएफएम संचालन करने वाला रमाशंकर यादव उर्फ पप्पू टंडन सहित 15 आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
गत दो सितंबर को एसटीएफ ने एनसीएल कोयला खदान में डीजल आपूर्ति में बड़ा घोटाला उजागर किया था। इस मामले में एसटीएफ व पुलिस ने 22 लोगों को आरोपी बनाया था। गिरफ्तार आरोपी जमानत पर रिहा हो गए। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। इसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की लगातार दबिश के कारण गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीसरे आरोपी मोहम्मद हसन उर्फ आफताब आलम निवासी लोदीपुर करपी थाना अरवल बिहार ने न्यायालय गैंगस्टर एक्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने वारंट बना कर आरोपी को जिला कारागार भेज दिया।