फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ले में रखी नकदी के साथ कैमरे की डीबीआर भी उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज कस्बे के किराना व्यापारी की दुकान से शनिवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर हजारों का माल उड़ा दिया। चोर गल्ले में रखी नकदी के अलावा सीसी टीवी कैमरे की डीबीआर भी उठाकर ले गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

शाहगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार केशरी की कस्बे में किराना की बड़ी दुकान है। शनिवार की रात दुकान के पीछे से शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये के साथ सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर उठा ले गए। करीब सात महीने पहले भी इसी दुकान में चोरों ने इसी स्टाइल में नकदी और कैमरे की डीबीआर गायब कर दी थी। इस चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई और अब फिर से उसी तरह से चोरी की वारदात ने सकते में डाल दिया है। दुकान स्वामी राजकुमार केशरी ने एसपी को घटना की सूचना देते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की है। एसओ संजय पाल ने कहा कि पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है। इस बार जल्दी ही चोरों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें