फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर आंदोलन की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी की की बैठक हुई। इसमें 12 जुलाई को होने वाले राज्यव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में सात जुलाई से 17 जुलाई तक महंगाई के विरोध में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 12 जुलाई को जनपद मुख्यालय पर पदयात्रा, 14 जुलाई को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान एवं 17 जुलाई को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदर्शन के माध्यम से कोविड-19 के लिए पूर्णता पालन करते हुए विरोध करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रदेश सचिव कमलेश ने कहा कि जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। कोविड- महामारी लॉक डाउन की वजह से प्रदेश की जनता गुजर-बसर करने के लिए संघर्ष कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार डीजल पेट्रोल रसोई सिलेंडर सरसों का तेल के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। इं. शिवप्रसाद, आशीष कुमार शुक्ला, प्रदीप कुमार चौबे, प्रांजल श्रीवास्तव, कन्हैया प्रसाद, विकास श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार शंकर भारती, सईद अंसारी, सौरव यादव, शैलेंद्र चतुर्वेदी, निगम मिश्रा, शालिग्राम कनौजिया, अमल गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, बंशीधर देव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें