फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में दिखेगी स्कूलों में बदलाव की कहानी

विज्ञापन
घोरावल ब्लाक के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल ओड हथा में बच्चो के ऊपर रफ़ल्म की शूटिंग करती यूनि? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
शाहगंज। घोरावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा और कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर में यूनिसेफ़ दिल्ली की टीम ने बाल फिल्म की शूटिंग बुधवार को पूरी की। फिल्म में विद्यालयों की प्रबंध समितियों, अध्यापकों व अध्यापकों के सामंजस्य के कारण आए बदलावों को प्रदर्शित किया गया है। यूनिसेफ की केंद्रीय टीम की ओर से चयनित दोनों विद्यालयों में फिल्म की शूटिंग 12 नवंबर से शुरू हुई थी। फिल्म को देश के अन्य हिस्सों के स्कूलों के विद्यालय प्रबंध समितियों के बीच दिखाया जाएगा। पूरी फ़िल्म विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, कार्य, अभिभावक सहभागिता, दायित्व और समर्थ कार्यक्रम पर केंद्रित है। प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा में मुख्य रूप से स्कूल चलो अभियान, निपुण भारत, वाश और स्कूल पेंटिंग पर शूटिंग की गई। फ़िल्म के डायरेक्टर दमनदीप और सूरज रैना ने बताया कि यूपी के पांच जनपदों लखनऊ, बलरामपुर, महोबा, कुशीनगर, सोनभद्र से कुल दस विद्यालयों का चयन किया गया है, जहां पूरी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इन स्कूलों के किए गए बेहरतीन कार्यो को फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें