फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संयुक्त मोर्चा ने एनसीएल ककरी महाप्रबंधक गेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एनसीएल ककरी परियोजना के अ​धिकारी को ज्ञापन देते संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारी। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
अनपरा। संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में एटक, एचएमएस, इंटक और सीटू से संबद्ध चारों राष्ट्रीय कोयला महासंघों ने एनसीएल ककरी परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय के गेट के सामने बुधवार को मांग दिवस के अवसर पर जेबीसीसीआई-12 के तत्काल गठन एवं 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग को लेकर गेट मीटिंग, जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी कर ज्ञापन दिया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो चुकी है, लेकिन अभी तक ज्वाइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री यानी जेबीसीसीआई-12 का गठन नहीं किया गया है। प्रबंधन की इस उदासीनता से कोयला कर्मियों में असंतोष व्याप्त है। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जेबीसीसीआई-12 का गठन कर वेतन वार्ता प्रारंभ नहीं की गई, तो चारों राष्ट्रीय महासंघों के संयुक्त नेतृत्व में देशव्यापी आंदोलन को और अधिक व्यापक, चरणबद्ध एवं निर्णायक स्वरूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कोल इंडिया प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें