फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रैली में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन सोमवार को रैली निकालकर बालिका शिक्षा का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में निकली रैली में स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली के बाद बौद्धिक संगोष्ठी में वाणिज्य विभाग की डॉ. संघमित्रा एवं जंतु विज्ञान की अंजलि मिश्रा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। वेक्टर जनित एवं संक्रामक रोगों पर चर्चा भी की गई। डॉ.संघमित्रा ने विद्यार्थियों को मच्छरों और अन्य वाहकों से फैलने वाले रोगों, उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंजलि मिश्रा ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे वेक्टर जनित रोग मच्छरों के माध्यम से फैलते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें