फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तड़पता रहा मरीज, दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। जिले में डायल 108 एंबुलेंस के संचालन में मनमानी मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। 15 मिनट में ग्रामीण इलाकों में एंबुलेंस पहुंचाने के दावाें की पोल उस समय खुल गई, जब अनपरा के जोगेंद्रा क्षेत्र में तड़प रहे मरीज को लेने के लिए एंबुलेंस दो घंटे देर से पहुंची। इसे लेकर नोकझोंक भी हुई। शनिवार की रात जोगेंद्रा ग्राम पंचायत के धुर्वाह टोला निवासी सीताराम के पिता शोभनाथ 70 की तबीयत अचानक से खराब हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया। बार्डर क्षेत्र होने के कारण फोन मध्य प्रदेश लग जा रहा था। इसलिए पंचायत सहायक से एंबुलेंस मंगाने के लिए बोला। पंचायत सहायक की ओर से एंबुलेस बुलाया गया, लेकिन एंबुलेंस चालक मरीज को आठ किमी दूर जोगेंद्रा स्कूल पर लेकर आने को कह रहा था। हालांकि परिजन वहां पहुंचकर एंबुलेंस चालक से काफी मिन्नतें की। इसके बाद करीब दो घंटे देर से एंबुलेंस घर पहुंची, तब जाकर मरीज को डिबुलगंज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कोई चिकित्सक ही मौजूद नहीं था। वहां नर्स ने जांच और उपचार किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें