फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से हटी बसें तो यात्रियों को झेलनी पड़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में बस का इंतजार करते यात्री। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रयागराज में मंगलवार को पीएम मोदी की आयोजित रैली में जिले से 61 बसों से महिलाओं को ले जाया गया है। इस नाते जिले के विभिन्न रुटों पर बसों का संचालन दो दिन से बंद है। इससे संबंधित रुट के यात्री दुश्वारियां झेल रहे हैं।स्वयं सहायता समूह और महिला कल्याण विभाग से जुड़ी करीब 2400 महिलाओं को ले जाने के लिए जिले के 61 बसों का अधिग्रहण किया गया है। ये बसें जिन रुटों पर चलती थी, उन रुटों के यात्रियों को दो दिन से यात्रा के लिए फजीहत झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को यात्रियों को ठंड मौसम में वाहन स्टैडो पर घंटो इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बसें जो वह कुछ ही मिनटों में भर गईं। यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। इस दौरान प्राइवेट वाहनों ने मुंहमांगी रकम वसूली। घोरावल, खलियारी, शक्तिनगर, रेणुकूट व अन्य रूटों के यात्रियों को परेशानी होती रही। वाराणसी जाने के लिए धर्मशाला बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे शिवकुमार ने कहा कि वह आधे घंटे से खड़े है, लेकिन बस नहीं आई। ओइनी गांव के श्रीकांत ने बताया कि उन्हें अहरौरा जाना है, लेकिन बस नहीं आई थी। धीरज ने बताया कि किसी जरूरी काम से घोरावल जाना था। एक घंटे हो गए कोई बस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें