फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के विकास में प्रबुद्धजनों की राय अहम : साकेत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार और भाजपा एमएलसी साकेत मिश्रा ने बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की। आर्थिक और सामाजिक, व्यवसायिक और सांकृतिक विरासत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सरकार का विजन बताते हुए पूर्वांचल को आगे ले जाने में प्रबुद्ध जनों की राय जानी।
विज्ञापन

शिवद्वार मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से वार्ता में साकेत मिश्र ने कहा कि सरकार धरातल पर पहुंचने वाली योजनाओं पर कार्य कर रही है। विकास हर क्षेत्र में कराया जा रहा है, जिसकी आम जनमानस में सराहना भी हो रही है।शिवद्वार में दर्शन पूजन के बाद मंदिर के पुजारियों ने उमामहेश्वर की प्रतिमा और अंगवस्त्रएम देकर सम्मानित किया। शिवद्वार क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावना को स्थानीय लोगों ने रेखांकित किया। जिस पर उन्होंने संबंधितों को पत्र लिखने की बात कही। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थानों का विकास होने से संस्कार और सभ्यता को बचाया जा सकता है। बुद्धि का विकास बिना धर्म को संजोए संभव नहीं है। क्षेत्र में संग्रहालय, जलप्रपातों, शैल चित्रों, मूर्तियों और कलाकृतियों के संरक्षण को देखते हुए संबंधितों को पत्र प्रेषित कर संरक्षण के लिए और पर्यटन क्षेत्र घोषित कर विकास कराया जाएगा। इनके संरक्षण और विकास के लिए प्राइवेट संस्थाओं से भी बात की जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अनुराग पाठक, जिलामंत्री अमरनाथ सिंह पटेल, किसान मोर्चा के जिलामंत्री संतोष बैसवार, सुनील चौबे, प्रकाश पांडेय, राजकुमार चौबे, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें