चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरा में बृहस्पतिवार को एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खरहरा गांव की रहने वाली गुलरी देवी (62) पत्नी . बंधुलाल का शव घर में फांसी के फंदे से लटकते हुए मिलीं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जुगैल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वृद्धा के मौत का कारण का स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है।