एनसीएल झिंगुरदा क्षेत्र से कोयला कबाड़ चोरी का मामला कोयला मंत्रालय पहुंचने से खलबली मच गई है। मामले की जांच मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी लखपत सिंह चौधरी को साैंपी गई है। इससे पहले चोरी से संबंधित फोटो वायरल हुई थी।झिंगुरदा कोयला क्षेत्र काफी समय से सुर्खियों में है। यहां संवेनशील पदों पर तैनाती के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से बनाए गए नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बीते दिनों कोयला प्रोजेक्ट के सुरक्षा निरीक्षक से जुड़े फोटो सुर्खियों में आए तब भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे। आरोप है कि प्रोजेक्ट के बंद पड़े कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) का करोड़ों रूपये का लोहे का स्ट्रक्चर कबाड़ी गैंग उठा ले गया। इसी तरह नई पाइपलाइन बिछाने के बाद निकली पुरानी पाइप भी गायब हो गई। कोयला व डीजल चोरी की चर्चा आम हुई। अब इस मामले में फोटोग्राफ को संस्था एविडेंस ने उठाया है। संस्था की शिकायत पर कोयला मंत्रालय ने जांच का जिम्मा जॉइंट सेक्रेटरी को सौंपा है। कोयला चोरी व भंडारण के लोकेशन की जांच में सुरक्षा टीम जुट गई है। जल्द ही इस पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। -राम विजय सिंह, प्रवक्ता, एनसीएल।