फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज के लिए मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत भलुआ टोला निवासी एक महिला ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए परेशान करने की शिकायत की है। मामले में पुलिस ने रविवार की देर शाम को पति समेत तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व गाली गलौज का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भलुआ टोला निवासी रेहाना बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी पांच मार्च 2022 को रोजन अली निवासी मर्यादपट्टी थाना भदोही के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही रोजन अली और दहेज लाने की बात को लेकर प्रताड़ित करने लगा। आए दिन शराब पीकर उससे मार-पीट करता है। इसकी घटना की सूचना अपनी बड़ी बहन जमीरुन्निशा और उनके पुत्र इरशाद अली को दी। सूचना पाते ही पीड़िता की बहन और उसका पुत्र ससुराल पहुंच कर रोजन अली को समझाने लगे। इसी दौरान रोजन अली ने आक्रोशित होकर अपने दो मित्र इम्तियाज अहमद व इसरार अहमद को बुला लिया। आरोप लगाया कि तीनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि रेहाना बानो की तहरीर पर पति रोजन अली, इम्तियाद अहमद व इसरार अहमद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें