फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देकर रुपये ऐंठने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। एक लड़की की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे हजारों रुपये ऐंठने के आरोपी को पिपरी पुलिस ने शुक्रवार को रेणुकूट नगर में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। पीड़ित का कहना था कि युवक एक लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हजारों रुपये लेकर चुका है। युवक बार-बार रुपये मांग रहा है। थानाध्यक्ष अंजनी राय और रेणुकूट चौकी प्रभारी मनीष दूबे ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अंजनी राय ने बताया कि शुक्रवार को रेणुकूट निवासी आरोपी कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें