फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोलह कला से धरा पर यादवेश अइले...

विज्ञापन
म्योरपुर के पडरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित बिरहा में मौजूद लोग
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा समारोह के उपलक्ष्य में शिव शक्ति सेवा समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से विराट बिरहा मुकाबले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज और क्षेत्र के हजारों की संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने देर रात तक भोजपुरी बिरहा और लोकगीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम में बिरहा गायक राजेश यादव मिर्जापुर और अंशिका कुशवाहा जखनियां गाजीपुर के बीच मुकाबला हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बिरहा गायक राजेश यादव ने सरस्वती वंदना के साथ की। इसके बाद उन्होंने कजली और सोलह कला से धरा पर यादवेश अइले की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद गायिका अंशिका कुशवाहा ने नमन एवं सरस्वती वंदना के बाद कजली और ‘राजा का घमंड’ की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने आयोजन समिति को लोकगायन की समृद्ध परंपरा बिरहा के आयोजन के लिए बधाई दी। कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोक संस्कृति को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रेमचंद यादव, सत्यनारायण यादव, प्रधान प्रतिनिधि सुभाषचंद्र यादव, बिरहा गायक अशोक यादव, मोहन मरकाम, कन्हैया लाल, लोकगीत गायक संतोष दयाल, दीनबंधु यादव, मोहरमन यादव सहित शिव शक्ति सेवा समिति के कृष्ण गोविंद यादव, बृजेश यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा, राम अवध, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन संत कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें