सोनभद्र। नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले के नाम पर फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है। विंध्याचल मंडल के अपर निदेशक ने जिले में संचालित मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेजों की सूचना तलब की है। साथ ही यह निर्देश भी दिया कि बिना मान्यता प्राप्त संचालित कॉलेजों पर सख्ती से कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएं, ताकि छात्र-छात्रा किसी फर्जीवाड़े से बच सकें।
निर्देशों के तहत सीएमओ डॉ. आरजी यादव ने जिले में संचालित नर्सिंग कॉलेजों का ब्योरा खंगाता तो सिर्फ पांच ही मानक पर खरे व मान्यता प्राप्त मिले हैं। सीएमओ ने इसकी सूची जारी करते हुए बताया कि पिपरी रोड स्थित कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, सजौर स्थित सांई हास्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सांई हास्पिटल एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग, सांईनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज हिंदुआरी और दुद्धी के मझौली में स्थापित आरएन नर्सिंग कॉलेज मान्यता प्राप्त हैं। सीएमओ ने कहा कि बिना मान्यता के किसी भी नर्सिंग कॉलेज का संचालन और उसमें दाखिला लेना अवैध है।