फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा में उठाया सामाजिक न्याय का मुद्दा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करते जनहित संकल्प पार्टी के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनभद्र। जनहित संकल्प पार्टी की ओर से बुधवार को सरदार पटेल एकता रथ न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ निकली यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। यात्रा के दौरान पार्टी ने सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना, ओबीसी भागीदारी, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व, रोजगार सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को उठाया। पार्टी नेताओं ने इसे जनजागरण अभियान बताते हुए कहा कि आम लोगों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। जनसभा को संबोधित करते हुए जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने जातीय जनगणना कराने, ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़ने, महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक भागीदारी देने, एक देश-एक शिक्षा-एक सिलेबस लागू करने तथा हर घर को नौकरी और हर हाथ को रोजगार की कानूनी गारंटी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें