फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धर्मांतरण व दुष्कर्म करने के आरोपी का घर होगा कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण करके युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के घर की कुर्की को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस टीम ने इस संबंध में डुगडुगी कराई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले साल एक युवती को लंबे समय तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन किए जाने का भी मामला सामने आया था। शिकायत सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। हालांकि तभी से आरोपी फरार हैं। ऐसे में पुलिस ने शनिवार को वांछित अभियुक्त हुस्ने आरा, जहां नारा खातून व सुफैरा बेगम निवासी कलकली बहरा के खिलाफ न्यायालय की तरफ से जारी 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने डुगडुगी पिटवाकर घर पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें