फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था अस्पताल, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी कस्बे में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने से हुई मौत को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. जीएस यादव ने दुद्धी में संचालित हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। मेडिकल स्टोर की आड़ में अस्पताल का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को दुद्धी कस्बे में संचालित केयर हॉस्पिटल में प्रमिला देवी (35) पत्नी राजकुमार निवासी परासी अनपरा का बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन मरीज को लेकर राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल गए। वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया। बनारस पहुंचने से पहले रास्ते में ही प्रमिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिवार के लोग शव लेकर वापस दुद्धी हॉस्पिटल पहुंच कर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई। वहीं मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को सीएमओ दुद्धी स्थित अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉ. जीएस यादव ने बताया कि केयर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। जांच के दौरान नगर मेंं संचालित अंक मेडिकल स्टोर पर रोगियों का इलाज करने की पुष्टि हुई, इसलिए मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें