शक्तिनगर में पुष्प वर्षा कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते अधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
शक्तिनर। एनटीपीसी सिंगरौली में कार्य रत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, आईसीएच स्टाफ एवं सफाई कार्य से जुड़े ऐसे कर्मचारियों का जवाहार लाल नेहरू स्टेडियम में सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एस.मैथ्यू ने कहा कि इस बिमारी से बचाव ही इसका उपचार साबित हो रहा है। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कहा कि विद्युत गृह के मेन प्लांट एवं आवासीय परिसर में कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर संभव उपाय करने के साथ ही पूरी सतर्कता बरती जा रही है । इस मौके पर कोराना वारियर्स को पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक मानव संसाधन आरबी सिंह, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन पुरुषोत्तम लाल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमान्डेंट आरके सिंह आदि उपस्थित रहे । संचालन प्रबंधक राजभाषा आदेश कुमार पाण्डेय ने किया।