फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गर्मी ने दिखाए तेवर, सात दिन में नौ डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में धूप से बचने के लिए चेहरा ढककर निकली महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। मार्च के अंतिम सप्ताह में फिर से गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते सात दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, इससे दोपहर के समय जनजीवन प्रभावित होने लगा है। न्यूनतम पारा में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 21 मार्च को जहां अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं 27 मार्च तक यह बढ़कर 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 16.8 डिग्री से बढ़कर 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में 3.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शुक्रवार के मुुकाबले बृहस्पवितार को न्यूनतम पारा 17.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। अधिकतक एवं न्यूनतम पारा में बढ़ोत्तरी होने से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते अप्रैल माह में गर्मी और तीव्र हो सकती है। दोपहर के समय धूप काफी तेज हो रही है। मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी जा रही है। डॉक्टर लोगों को धूप में निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं। जरूरत होने ही सिर ढककर बाहर निकलने और अधिक से अधिक पानी पीने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सात दिन में ऐसे बढ़ा तापमान
दिन: न्यूनतम - अधिकतम पारा
21 मार्च: 16.8 - 26.6
22 मार्च: 16.6 - 28.6
23 मार्च: 17.0 - 32.4
24 मार्च: 18.0 - 33.4
25 मार्च: 19.2 - 34.2
26 मार्च: 17.0 - 35.4
27 मार्च: 20.0 - 35.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें