फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरहा गीतों से बताया गोवर्धन पूजा का महात्म्य

विज्ञापन
विज्ञापन
यादव महासभा के संयोजन में शुक्रवार की रात विराट बिरहा मुकाबले में रात भर श्रोता झूमते रहे। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में यादव महासभा की ओर से अतिथियों व अन्य विशिष्टजनों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। बक्सर से आए बिरहा गायक ओमप्रकाश यादव और वाराणसी की नीतू राज के बीज जोरदार मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी कई घटनाओं पर शानदार बिरहा प्रस्तुत करते हुए जमकर तालियां बटोरीं। बीच-बीच में चुटकुले व हास्य व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इसके पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने बिरहा मुकाबला का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कलाकरों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि बिरहा गायकी सजीव चित्रण की तरह है जिसे सुनते समय श्रोता भाव विभोर हो जाता है।
इस मौके पर जगदीश यादव, हरिशंकर यादव, क्रय विक्रय समिति चेयरमैन रामेश्वर राय, परमेश्वर यादव, बुद्धिनारायन यादव, सुखसागर यादव, रामलाल यादव, अवधनारायण यादव, जिला बनाओ समिति के अध्यक्ष विपिन बिहारी, प्रभु सिंह कुशवाहा, कुलभूषण पांडेय, नंदलाल आदि मौजूद रहे। संचालन सत्यनारायण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें