फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी के साथ वादाखिलाफी कर रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाने की मांग कर रहे लोगाें ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला बनाओ-विकास कराओ का नारा बुलंद करते हुए कचहरी गेट से जुलूस निकालकर तहसील परिसर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। दुद्धी और सिविल बार के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

सिविल बार के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी बार के अध्यक्ष रामपाल जौहरी और जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह ने भाजपा के नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि विगत चुनाव में सत्ताधारी दल के कई नेताओं ने वादा किया सरकार बनने पर दुद्धी को जिला बनाएंगे। अब सरकार बन जाने पर दुद्धी को जिला बनाने की उनकी मंशा नहीं है। प्रस्तावित जिले में दुद्धी तहसील के 305 राजस्व ग्राम और ओबरा तहसील के 84 राजस्व ग्राम शामिल हैं। तहसील के अंतर्गत 14 थाना तथा 5 विकास खंड कार्यालय कार्यरत हैं। इसकी आबादी 14 लाख और क्षेत्रफल 3380 किलोमीटर है। प्रदर्शन में प्रेमचंद यादव, आई जेड खान, कुलभूषण पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, रामजी पांडेय, उमेश गुप्ता, पीसी गुप्ता, वीरेंद्र, रेणु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें