फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: परिजनों की डांट से नाराज बालिका ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में रविवार को दस वर्षीय बालिका ने घर में बड़ेर से फंदा लगाकर जान दे दी। वह परिजनों की डांट से क्षुब्ध थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रजखड़ गांव निवासी धर्मेंद्र मौर्य किसान हैं। रविवार को वह अपने खेत से हरी सब्जियां लेकर मंडी चले गए। धर्मेंद्र की बेटी सोनाक्षी (10) बड़े पिता महेंद्र के कमरे में जाकर टीवी देख रही थी। वहां किसी बात पर महेंद्र की पत्नी ने सोनाक्षी को डांट लगाई।
वहां से लौटकर मां को बताया तो मां ने भी उसे डांट दिया। सोनाक्षी को यह इतना नागवार लगा कि उसने घर में बक्से के ऊपर स्टूल लगाकर साड़ी का फंदा बनाकर बड़ेर से लटक गई। कुछ देर बाद छोटे भाई ने बहन को फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन

आस पास के ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारा, तब तक सोनाक्षी की मौत हो गई थी। बेटी की मौत की खबर पाकर मां अचेत हाे गई। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें