फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में बुधवार की रात एक युवती का घर के बडे़र में फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। ग्राम प्रधान फकरुद्दीन एडवोकेट ने बताया कि देर रात परिजनों को जानकारी हुई कि घर के बडेर में दुपट्टे के सहारे युवती का शव लटका हुआ है। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने सब्बू खातून (18) पुत्री स्व. जफरुद्दीन निवासी निमियाडीह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि सब्बू के जन्म के कुछ दिनों बाद ही माता-पिता की मौत हो गई। फिर दादा ने लड़की का पालन पोषण किया। चाचा के घर रहकर इसका शिक्षा व देख रेख की गई। घर के परिवारजनों की हालत सही नही है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें