फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जाचल विद्युत उपभोक्ता संघ ने बैठक कर समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जांचल विद्युत उपभोक्ता संघ की बैठक रविवार को मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर डिबुलगंज में हुई जिसमें विद्युत बिल की समस्याओं पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में आशीष मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने व किसी भी उपभोक्ता का उत्पीड़न रोकने की दिशा में ऊर्जांचल विद्युत उपभोक्ता संघ का गठन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों से जनसंपर्क कर संघ का विस्तार किया जायेगा। कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं का विद्युत बिल अधिक हो जाने के कारण विद्युत कनेक्शन काट देते है तथा उसके ऊपर एफआईआर भी करा दी जाती है इस उत्पीड़न को रोकने के लिए संघ विद्युत उपभोक्ताओं के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की तानाशाही नही चलेगी बकायेदारों का बिल ओटीएस के माध्यम से भरा जाये। उनका कनेक्शन ना काटा जाये, साथ ही संघ की कार्यनिति पर विचार विमर्श किया गया। अंत में संघ की कार्यनिति को व्यवस्थित और सुदृढ़ करने के लिए अगली बैठक दुराशनी मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गयी है। इस अवसर पर सरजू बैसवार,त्रिभुवन सिंह सहित दर्जनो लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें