फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 134 करोड़ से दुरुस्त की जाएगी जिले की बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला विद्युत समिति की बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में 134.44 करोड़ से होने वाले सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति दी गई। इसमें लाइन लास खत्म करने और जर्जर तार-पोल के कारण हो रहे फाल्ट से निजात दिलाने की भी रुपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

सांसद पकौड़ी लाल कोल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम मोदी व सीएम योगी जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास में लगे हैं। अधिकारी अपने स्तर पर कोई कोताही न बरतें। पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों/मजरों में जर्जर तारों को बदलने व लाइन लास को कम करते हुए गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए यह योजना लागू की गई है। इसके माध्यम से जर्जर व नंगे तारों को बदलकर एबी केबल लगाना, 11 केवी लाइन के जर्जर पोल व तार को भी बदलना है। ओवरलोड से जूझ रहे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि भी किया जाना है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बेहतर करने की कार्रवाई त्वरित रूप से करें।
उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा और जो अधिकारी कार्य में शिथिलता बरतेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग राज्य मंत्री संजीव गोंड ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी अधिकारी मिल जुलकर प्रयास करें। लाइन लास को कम करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएं, जिससे इस गर्मी में लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। डीएम चंद्र विजय सिंह ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर अमल करते हुए समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में घोरावल विधायक के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्या, विधायक सदर के प्रतिनिधि विकास चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि दिनेश बियार, अधीक्षण अभियंता नीरज गोयल, अधिशासी अभियंता राबर्ट्सगंज डीके चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें