बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के टोला बघाडू में शनिवार को मिट्टी का टीला ढहने से एक बालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बालक को निका शनिवार की दोपहर करीब एक बजे ह्दयलाल (09) पुत्र रामप्रसाद बैगा निवासी ग्राम जरहा टोला बघाडू अपने घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर जरहा अजिर नदी में नहाने गया था। लौटते समय ज्यादा धूप होने के कारण नदी के किनारे मिट्टी कोगड्डा नुमा बने टीले के नीचे आराम करने लगा। अचानक मिट्टी भसक कर उसके ऊपर गिर पड़ी, जिसमें वह दब गया। काफी देर बाद ह्दय घर नही पहुुंचा तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। देर शाम नदी के पास मिट्टी का ढीला गिरा देख लोगों को शंका हुआ। मिट्टी हटाई गई तो हृदय लाल की लाश मिली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी भैय्या एसपी सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए सीएचसी दुद्दी भेज दिया गया है।