फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को पीट कर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के घुवास गांव के समीप पन्नूगंज-खलियारी मार्ग पर मंगलवार को डीसीएम ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे से नाराज कुछ लोगों ने ट्रक चालक को पीटकर बंधक बना लिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उनके चंगुल से चालक को मुक्त कराकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे रामगढ़ की तरफ से राबर्ट्सगंज की ओर आ रहे डीसीएम ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी सुरेंद्र पटेल जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने चालक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया और उसे बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ दारोगा विनय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही पिटाई करने वाले फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोटास गांव निवासी घायल चालक पूरनमल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। दुुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही चालक की पिटाई करने वालों की तलाश की जा रही है। बाइक सवार की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें