फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक हुई महज 142 एमएम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में इस बार अभी तक कुल 142 एमएम बारिश हुई है। फिलहाल जिले में बाढ़ की कोई संभावना नही है। सोननदी में 171 मीटर पर खतरे का निशान है जबकि फिलहाल नदी का जलस्तर 166.46 मीटर है। इस बार सोन के कैचमेंट एरिया में कम बारिश हुई है इसलिये नदी में फिलहाल ठीकठाक पानी भी नही है।इस बार बारिश के मौसम में जिस तरह से बरसात होना शुरू हुई इससे एकबारगी ऐसा लगा कि जल्द ही तमाम क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इस सत्र में महज 142 एमएम बारिश ही हुई है। इससे फिलहाल बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। बंधी प्रखंड के बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एसडीओ उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सोन नदी के खतरे का निशान 171 मीटर है। जबकि अभी फिलहाल नदी में 166.46 मीटर ही जल स्तर है। इससे फिलहाल बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। अभी भी करीब साढ़े चार मीटर का अंतर सोन नदी में बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सोन नदी के कैचमेंट एरिया में कितनी बारिश होती है, उस पर डिपेंड करता है की बाढ़ की स्थिति बनेगी या नही। यदि चार-पांच दिन लगातार बारिश हो जाए तब बाढ़ की संभावना रहती है। लेकिन फिलहाल जिले में किसी भी क्षेत्र में बाढ़ की कोई संभावना नहीं है। यही हाल कनहर और बेलन नदी का भी है। बेलन नदी में भी फिलहाल पानी कम है। हालांकि बेलन नदी में पानी के स्तर का कोई पैमाना नहीं है। अब तक केंद्रीय जल आयोग ने यहां गेज नहीं बनाया है। बता दें कि जिले में 101 गांव प्रभावित हैं और 19 बार चौकियां स्थापित की गई हैं ताकि बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें