फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ससुराल आए शख्स का फंदे पर लटकता मिला शव, घर में मृत मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार को महिला और एक पुरुष की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। दोनों का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लौबंद गांव निवासी बेचू की पत्नी मीना देवी (40) का शव रविवार को घर के धरन के सहारे लटकता मिला। उसके गले में साड़ी से बना फंदा लगा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। इसी गांव में शनिवार की देर शाम पार्वती देवी का शव भी घर के पीछे पेड़ से लटकता मिला था। उधर, म्योरपुर के ही रासपहरी ग्राम पंचायत के झरकट्टी टोले में विजय (45) का शव भी फंदे पर लटकता पाया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव निवासी विजय यहां अपनी ससुराल में आया था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एसआई तेरसू यादव ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें