फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आर्केस्ट्रा देखने निकले युवक का फंदे पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के आमडीह गांव में शनिवार को युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। वह शुक्रवार की रात गांव में आर्केस्ट्रा देखने जाने के लिए कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के आमडीह निवासी रामनिहोर का पुत्र श्रीराम पटेल (26) घर से करीब एक किमी दूर खेत पर पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद घर से यह कहकर निकला कि गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा देखने जा रहा है। सुबह तक आएंगे। परिवार के सदस्य सो गए। सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब छह सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर श्रीराम का शव फंदे पर लटकता देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। रायपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। श्रीराम पटेल की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसे दो माह की बच्ची भी है। घर वाले उसके इस कदम से हैरान हैं। उनका कहना है कि किसी से कोई विवाद नहीं था। रायपुर एसओ ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें