सोनभद्र। जिले के चोपन-चुनार रेल सेक्शन में सोनभद्र से खैराही स्टेशन के बीच समपार संख्या 37-बी पर ओवरहालिंग का कार्य नौ जनवरी को किया जाएगा। इसके मद्देनजर राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर स्थित क्रॉसिंग से सुबह आठ से रात आठ बजे तक आवागमन बाधित रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने पत्र जारी करते हुए बताया कि ओवर हालिंग के दौरान इस मार्ग से आवाजाही के लिए वाहनों की मनाही रहेगी। कार्य करने में कोई समस्या न हो इसके लिए एसपी, सहायक मंडल अभियंता, यातायात विभाग सहित अन्य विभागों को अवगत कराया गया है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सोनभद्र रेलवे स्टेशन के समीप ओवरब्रिज के पास से दो पहिया वाहन गुजरेंगे। अन्य सभी तरह के वाहन के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।