फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में ठेकेदार ने फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय श्रीराम मंदिर कॉलोनी स्थित अपने मकान में बुधवार की देर रात ठेकेदार ने संदिग्ध हाल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव चादर के सहारे पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर कॉलोनी निवासी विश्वजीत दीपक उर्फ बबलू (34) पुत्र जुगलाल दीपक स्थानीय परियोजना में ठेकेदारी करते थे। बुधवार की रात कार्य से लौटकर सीधे अपने कमरे में आए। घर के लोग कुछ समझ पाते विश्वजीत ने फांसी लगा ली। घटना के कुछ ही देर बाद पत्नी शर्मिला खाना खाने के लिए बुलाने गई तो कमरे में फांसी पर लटका देख सन्न रह गई। आनन फानन परिजन विश्वजीत को फंदे से उतारकर परियोजना अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ मिथिलेश मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें