फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दूसरे दिन भी चला अभियान, कई प्लांटों पर गिट्टी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। खनन निदेशक रोशन जैकब के निर्देशन पर शुक्रवार को खनन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बाड़ी लंगडा मोड़ के क्रशर प्लांटों की जांच की। पर्याप्त कागजात न होने पर वहां डंप पड़ी गिट्टी को सीज कर दिया। टीम को देखते क्रशर संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

तहसीलदार ओबरा सुनील कुमार के नेतृत्व में बिल्ली खनन क्षेत्र के क्रशर प्लांटों पर भारी मात्रा में डंप गिट्टी के एमएम 11 को लेकर जांच की गई। मौके पर प्रपत्र-11 न दिखाने पर संयुक्त टीम ने यूनाइटेड स्टोन, पंकज स्टोन, नंदी स्टोन, नंदलाल स्टोन, एडी स्टोन, आरती स्टोन, सन्नी स्टोन, गनी स्टोन, सिंह स्टोन, कामधेनु स्टोन, नीलकंठ स्टोन समेत अन्य क्रशरों पर पड़ी गिट्टी को सीज कर दी गई है। क्रशर प्लांटों पर भारी मात्रा में डंप गिट्टी के जांच एवं भंडारण परमिट जारी करने का निर्देश को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान टीम में क्षेत्रीय लेखपाल अरुणोदय पांडेय, लेखपाल अवधेश तिवारी, लेखपाल अमित सिंह, रंजीत कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, मनोज कुमार खान निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें