फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोटी खिलाने गई वृद्धा पर सांड़ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय राम मंदिर कॉलोनी में रविवार को एक सांड़ ने वृद्ध महिला पर हमला बोल दिया। हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गई। आननफानन परिजन परियोजना चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

राम मंदिर कॉलोनी निवासी जगनंदन विश्वकर्मा की पत्नी सांड़ को प्रतिदिन की भांति रोटी खिला रही थीं। इसी दौरान सांड़ भड़क गया और महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला का पेट फट गया। चिकित्सकों के अनुसार वृद्धा के आंत में गंभीर चोट आई है। बता दें कि नगर में गौशाला होने के बावजूद छुट्टा पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। रहवासियों ने मांग किया कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें