शक्तिनगर। पावर प्रोजेक्ट की नहर से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को किशोर का शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना शक्तिनगर से मध्यप्रदेश के तरफ गई पावर प्रोजेक्ट के नहर में सोमवार को हुई थी।
इस नहर के जरिए पावर प्रोजेक्टों को चलाने के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। इसी नहर में नहाते वक्त मप्र के हिस्से में संतोष बैगा (18) पुत्र जगदीश राम बैगा निवासी तेलगवां डूब गया था। मंगलवार की दोपहर बाद रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से पांच किमी दूर गहिलगढ़ पूर्व गांव के पास से युवक का शव बरामद किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।