ओबरा। स्थानीय थानांतर्गत रेणुकापार के परसोई में एक युवती शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। घटना बृहस्पतिवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने इसकी सूचना शुक्रवार की सुबह ओबरा पुलिस को दी। परसोई निवासी तेजबली खरवार की पुत्री अंजली कुमारी (19) का शव अपने घर में फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही।