फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूप में मिला सात वर्षीय मासूम बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के रम्पाकुरर गांव में सात वर्षीय बालिका का शव कुएं में मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
विज्ञापन

रम्पाकुरर गांव निवासी रामकिशुन की बेटी रीना कुमारी (7) शनिवार की शाम घर के पास खेल रही थी। इस बीच कुएं में गिर गई लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। घटना के समय रामकिशुन घर पर नहीं थे और बाबा रामप्रसाद खेत में थे। वह पुताई करने के लिए मिट्टी लाने गए थे। रीना के बाबा रामप्रसाद खेत से लौटे तो रीना को घर में न पाकर उसे खोजने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद वह कुएं में भरने गए तो शव कुएं में उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बच्ची के रामकिशुन दी। प्रधान पति रामकेश गुप्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें