फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क राशन लेने जा रहा बाइक सवार की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेढवातेन मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम सड़क किनारे खाई में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नागसोती कचनरवा निवासी राजू भूइयां (31) अन्न महोत्सव में खाद्यान्न लेने टेढवातेन जा रहा था। गति होने के कारण बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। मौके पर ही राजू की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। एसआई राजेश मौर्य ने बताया कि खाद्यान्न लेने जाते समय तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें