सदर कोतवाली पुलिस ने लाठी-डंडे से एक टेंट व्यापारी को पीट कर गंभीर रूप से घायल करने वालों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी वादी शिवनारायण ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि वह टेंट और कैटरिंग का कारोबार करता है। कभी कभी वह मधुपुर निवासी एक व्यक्ति से खोवा और छेना लेता था, लेकिन खोवा और पनीर में गड़बड़ी होने के कारण वहां से लेना बंद कर दिया। इसको लेकर विपक्षी नाराज था और सबक सिखाने की धमकी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व मधुपुर में विपक्षी अपने तीन साथियों को लाठी-डंडे से उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने खुद का दवा इलाज कराने के बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मधुपुर निवासी केशव यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।