फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, यात्रियों को होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज अंतर्गत सोनभद्र रेलवे स्टेशन तथा पूर्व मध्य रेलवे धनबाद अंतर्गत रेणुकूट एवं चोपन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करना है। इसके अतिरिक्त कई अन्य विकास कार्य रेलवे स्टेशनों पर कराए जा रहे हैं, जिसका लाभ आने वाले समय में यात्रियों को मिलेगा। सोनांचल में न सिर्फ ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी, बल्कि इससे सोनांचल का चतुर्दिक विकास होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

चोपन-चुनार रेल मार्ग के इलेक्ट्रीकरण के बाद से जनसुविधाएं बढ़ाने का काम चल रहा है। इस समय सोनभद्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। प्लेटफार्म की लंबाई 400 मीटर से बढ़ाकर 600 मीटर की जा रही है। प्लेटफार्म के विस्तारिकरण के बाद चोपन-चुनार रेलमार्ग पर चलने वाली साप्ताहिक राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इसके अलावा हाल ही में इस रेलमार्ग के दोहरीकरण का रास्ता साफ हुआ है। इस मार्ग पर स्थित चार हाल्ट को रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है।
सरसों ग्राम, विश्वनाथपुरी, करमा और पसही कला में स्थित रेलवे हाल्ट पर कभी ट्रेनों का ठहराव होता था, लेकिन विभागीय उपेक्षा एवं कम ट्रेनों के संचालन की वजह से इन हाल्ट को बंद कर दिया गया था। इसके बाद लंबे समय से इन स्थानों पर किसी ट्रेन का ठहराव नहीं होता था।
विज्ञापन

रेलमार्ग का पूर्ण रूप से इलेक्ट्रीकरण होने के बाद यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन पसही कला, करमा, विश्वनाथपुरी और सरसो ग्राम को नए स्टेशन के रूप में विकसित करते हुए यहां यात्री ट्रेनों का ठहराव करने की कवायद में जुटा है। वहीं चोपन रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि रेलवे प्रशासन की तरफ से कराए जा रहे कार्याें के पूरा होने पर सोनांचल की जनता को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें