बभनी। सब स्टेशन में तोड़फोड़ करने तथा एसएसओ के साथ हाथापाई करने के मामले के आरोपी ग्रामीणो के खिलाफ 36 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। नाराज बिजली कर्मचारियों ने इस लेकर नाराजगी जताई। वहीं बभनी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। मालूम हो कि ग्रामीणों ने सोमवार की रात दर्जनों की संख्या में सब स्टेशन मे पहुंच कर तोड़ फोड़ कर हंगामा मचाया था। सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ के साथ हाथापाई भी की थी। एक कर्मचारियों का मोबाइल भी टूट गया था। एससओ सुदीप ने और अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार की रात अचानक दर्जनों की संख्या में लोग पहुंच गये और गाली गलौच करते हुए तैनात एसएसओ से हाथापाई भी की। सब स्टेशन मे रखे सामानों को तोड़फोड़ भी किया। तैनात कर्मचारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। अवर अभियंता बिहारी लाल का कहना है कि जिस समय ग्रामीण सब स्टेशन पर पहुंचे, पिपरी से लाइन बंद थी। बाद में कर्मचारियों से गाली गलौज व मारपीट किया। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने कहा कि अवर अभियंता की तरफ से कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।