प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को रामलीला मैदान में नवभारत मेला लगा। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से हुए कार्यक्रम का उद्घाटन शक्तिनगर विकास प्राधिकरण के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में युवा मोर्चा की अहम भूमिका है। संगठन की मजबूती के लिए युवाओं की मजबूत टीम बनाने में युवा मोर्चा के साथी सक्रिय रहे हैं। पार्टी के अंदर जोश और ऊर्जा इन्हीं की बदौलत है। अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष मोनू रवि द्विवेदी, संदीप सिंह, कृष्णा पटेल, विनय श्रीवास्तव, उत्कर्ष पांडेय, विनीत त्रिपाठी, अतुल पांडेय, अभय पटेल, रोशन सिंह, आशीष केसरी, राजन तिवारी, धीरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।