बीजपुर (सं.)। एनटीपीसी रिहंदनगर की ओर से दुद्धी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय को गोद लेकर संवारने की पहल शुरू कर दी गई है। इसके लिए 23 लाख रुपये सीएसआर कोटे से अवमुक्त करने के साथ ही विद्यालय की मरम्मत और पठन-पाठन बेहतर बनाने को लेकर कार्य कर दिया गया है। बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह की उपस्थिति में एनटीपीसी रिहंद के एजीएम सीएसआर एके सिंह, प्रबंधक नरसिंह यादव, आरडी दुबे ने लगभग 600 विद्यार्थियों को पाठय सामग्री वितरित किया।