अनपरा। कोरोना के बढ़ते कहर के साथ स्वास्थ्य विभाग भी मुस्तैद नजर आ रहा है। सोमवार को सऊदी अरब से लौटे एक एनआरआई की चिकित्सा विभाग की टीम ने जांच कर होम कोरोनटाईन रहने के निर्देश दिये। म्योरपुर चिकित्सा विभाग आरबीएसके टीम ने संयुक्त चिकित्सालय की टीम के साथ गरबनधा गांव निवासी मुस्तफा अंसारी पुत्र कमरूद्दीन अंसारी 11 जुलाई को सऊदी अरब के रियायत से अपने घर लौटेने पर सोमवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग व जांच कर होम कोरोनटाइन के निर्देश दिए हैं। चिकित्सक आत्मा प्रसाद ने बताया कि जांच का सेम्पल जिला चिकित्सालय को भेज दिया गया है। मुस्तफा अंसारी ने बताया कि वह सऊदी अरब के रियासत में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उनको 18 मई को छुट्टी पर गरबन्धा आना था परंतु लाकडाउन के कारण वह नही आ पा रहे थे फिर उन्होंने वंदे भारत अभियान के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया तब जाकर वह रियायत से दिल्ली पहुंचे।