फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दस नई रोडवेज बसें मिलीं, सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने हाल ही में जनपद सोनभद्र को रोडवेज की 10 नई बसों की सौगात दी है। सोनभद्र और विंध्यनगर डिपो को पांच-पांच नई बसें मिली हैं। सोनभद्र डिपो में अब बसों की संख्या बढ़कर 64 और विंध्यनगर डिपो में 51 हो गई है। नई बसें मिलने से यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो के बेड़े में पहले 59 रोडवेज बसें शामिल थीं। इसमें 55 बसें निगम की और चार अनुबंधित थीं। सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम कुमार के मुताबिक पांच नई बसों में से तीन को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चलाया जा रहा है, जबकि दो बस रेणुकूट से प्रयागराज रूट पर चल रही हैं।
बसों की संख्या बढ़ने से इस रूट के यात्रियों को राहत मिली है। वहीं विंध्यनगर डिपो में पहले 48 बसें थी। दो बसें नीलाम हो गई थीं। इससे यह संख्या घटकर 46 हो गई थी। डिपो को पांच नई रोडवेज बसें मिलने के बाद संख्या 51 पहुंच गई है। विंध्यनगर डिपो में एक भी अनुबंधित बस नहीं है। नई रोडवेज बसों का संचालन वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के साथ ही अन्य रूटों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें