फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले के दस निकायों में 11 मई को पड़ेंगे वोट, नामांकन 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार की शाम अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिले में चुनाव दूसरे चरण में होना है। इसके लिए प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। 11 मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। चुनाव की तिथियों के एलान के साथ ही अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं प्रशासन की हलचल भी तेज हो गई है। वहीं सीटों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिले में सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) नगर पालिका परिषद और नौ नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसके लिए सीटों का आरक्षण पहले ही घोषित कर दिया गया था। रविवार को आरक्षण आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची भी जारी कर दी गई। जिले के किसी भी सीट के आरक्षण में बदलाव नहीं किया गया है। आरक्षण की अंतिम अधिसूचना के साथ राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। इसके तहत जिले में 17 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। 24 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे। 25 को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 27 को नाम वापसी होगी। 28 अप्रैल को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान और 13 को मतों की गिनती होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ दावेदारों ने भी कमर कस लिया है। प्रशासन ने भी निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है।
तहसीलों में होंगे नामांकन
नामांकन के लिए प्रशासन ने नामांकन स्थल भी तय कर लिया है। सभी निकायों का नामांकन संबंधित तहसील में बने अलग-अलग नामांकन कक्ष में होगा। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका और चुर्क नगर पंचायत का नामांकन स्थल सदर तहसील, घोरावल नगर पंचायत का घोरावल तहसील, ओबरा, चोपन और डाला का ओबरा तहसील कार्यालय में बने अलग-अलग नामांकन कक्षों में होगा। अनपरा, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी नगर पंचायत के नामांकन दुद्धी तहसील परिसर में होंगे।
विज्ञापन

यह है मतदाताओं की स्थिति:: निकाय: मतदाता राबर्ट्सगंज: 58299 अनपरा: 79023 ओबरा: 50254 रेणुकूट: 19956 चोपन: 15418 पिपरी: 13448 दुद्धी: 11786 डाला: 8216 चुर्क: 6394 घोरावल: 6253 कुल: 269047
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें