कार्य शुरू होते समय यह दावा किया गया था कि मार्च-अप्रैल 2021 तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा लेकिन जून माह का पहला पखवाड़ा खत्म होने के बाद भी काफी काम बाकी है । अत्यधिक वन क्षेत्र होने के कारण दुद्धी इलाके में 15 जून से आम तौर पर बारिश शुरू हो जाती है। इधर, बीते तीन दिन से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार की रात अस्थाई पुल टूट गया।
इस मामले में एसडीएम रमेश कुमार ने कई बार नाराजगी जतायी थी। एनएचएआई के अधिकारियों को भी पत्र लिखकर सख्ती बरतने का अनुरोध किया था। अब रीवा-रांची मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों को मुर्धवा रेणुकूट होकर आवागमन करना पड़ेगा। इसके चलते वाहनों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
वहीं रेणुकूट छत्तीसगढ़ मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम की स्थिति और खराब होती दिखाई देगी। उधर, एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने बताया कि इंजीनियरों की टीम निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।